राकेश केसरी
कौशाम्बी। महामाया राजकीय महाविद्यालय में गणित परिषद के द्वारा राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ0 विनय कुमार सिंह प्राचार्य महामाया राजकीय महाविद्यालय कौशाम्बी ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ0 भावना केसरवानी एवं डॉ0 अनिल कुमार ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इस अवसर पर गणित विभाग के अंकिता ओझा, कोमल चैरसिया,रावेन्द्र कुमार यादव,जया त्रिपाठी, आयुषी केसरवानी,स्वलिया खातून,नितिन केसरवानी गिरिवंत साहू,शिवकुमार शर्मा आदि छात्र,छात्राओं ने प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में आयुषी केसरवानी बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने प्रथम स्थान,अंकिता ओझा बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान एवं कोमल केसरवानी बीएससी तृतीय सेमेस्टर तथा स्वलिया खातून बीएससी प्रथम सेमेस्टर ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। डॉ0 विनय कुमार सिंह ने इस अवसर पर सभी विजेताओं को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि श्रीनिवास रामानुजन भारत के महान गणितज्ञ हैं। गणित में इनके योगदान के कारण साल 2012 से हर साल इनकी जयंती के दिन 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर गणित परिषद के अध्यक्ष डॉ0 अनिल कुमार ने कहा कि इन्होंने अपने प्रतिभा और लगन से न केवल गणित के क्षेत्र में अद्भुत अविष्कार किए वरन भारत को अतुलनीय गौरव भी प्रदान किया। ये बचपन से ही विलक्षण प्रतिभावान थे। इन्होंने खुद से गणित सीखा और अपने जीवनभर में गणित के 3884 प्रमेयों का संकलन किया। इनमें से अधिकांश प्रमेय सही सिद्ध किये जा चुके हैं।


Today Warta