देश

national

डीपीआरओ ने निरीक्षण के दौरान सचिव को दिये निर्देश

Wednesday, December 21, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी।  ग्राम पंचायत गनपा विकास खण्ड कड़ा में ही स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत आरआरसी का निर्माण कार्य कराया जा रहा है, जिसकी प्राक्कलित लागत 6 लाख रू० है। निरीक्षण के दौरान डा0 बाल गोविन्द श्रीवास्तव जिला पंचायत राज अधिकारी कौशाम्बी, सहायक विकास अधिकारी(पंचायत),राहुल चैरसिया ग्राम सचिव एवं ग्राम प्रधान, तकनीकी सहायक आदि उपस्थित थे। मौके पर शौचालय का गढ़ढा खोदा गया था, जो मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। इस सम्बन्ध में राहुल चैरसिया ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देशित किया गया कि शौचालय का निर्माण मानक के अनुसार कराना सुनिश्चित करें। साथ ही जिला पंचायत राज अधिकारी कौशाम्बी को निर्देश दिये गये कि जिन-जिन ग्राम पंचायतों में आर०आर०सी० का निर्माण कराया जा रहा है, उसका पर्यवेक्षण कराते हुए नियमानुसार निर्माण कार्य पूर्ण करायें।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'