देश

national

तालाबपुरा में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल विहारी की जयंती

Monday, December 26, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। शहर के वार्ड नं. 21 डोंडाघाट तालाबपुरा में मन की बात कार्यक्रम टीवी के माध्यम से देखा गया व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जयंती मनाई गइर्। जिसमें सर्वप्रथम मन की बात कार्यक्रम देखा गया। प्रधानमंत्री ने मन की बात में पीएम ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर याद किया। पीएम ने कहा, आज हम सभी के श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपयी का जन्मदिन भी है। वे एक महान राजनेता थे, जिन्होनें देश को असाधारण नेतृत्व दिया। हर भारतवासी के ह्रदय में उनके लिए एक खास स्थान है। कालाजार मुक्त भारत की कामना। पीएम मोदी ने कहा कि बीते कुछ वर्षों में हमने स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़ी कई बड़ी चुनौतियों पर विजय पाई है। इसका पूरा श्रेय हमारे मेडिकल एक्सपर्ट्स, साइंटिस्ट्स और देशवासियों की इच्छाशक्ति को जाता है। हमने भारत से स्मॉलपॉक्स, पोलिया और गिनी वॉर्म जैसी बीमारियों को समाप्त करके दिखाया है। सबके प्रयास से कालाजार नाम की ये बीमारी, अब, तेजी से समाप्त होती जा रही है। जरा सोचिए, हमारा देश जब कालाजार से भी मुक्त हो जाएगा, तो ये हम सभी के लिए कितनी खुशी की बात होगी। प्रधानमंत्री ने अपने मासिक मन की बात कार्यक्रम में मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल अस्पताल का खासतौर से जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने मुंबई के इस संस्थान के बारे में जरूर सुना होगा। इस संस्थान ने शोध, नवोन्मेष, और कैंसर केयर के क्षेत्र में बहुत नाम कमाया है। इस केंद्र द्वारा की गई एक गहन शोध में सामने आया है कि स्तन कैंसर  के मरीजों के लिए योग बहुत ज्यादा असरकारी है। पीएम ने कहा कि कई और बीमारियों में भी योग के लाभ को लेकर अध्ययन किए जा रहे हैं। इनमें हृदय रोग, अवसाद, नींद की बीमारी और गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को होने वाली समस्याएं शामिल हैं। तालाबपुरा द्वितीय के भारतीय जनता पार्टी के बूत अध्यक्ष सेक्टर सयोजक पन्ना प्रमुख ने भारत रत्न अटल विहारी बाजपेयी जी की जयंती मनाई, जिसमे अटल जयंती मनाते हुए सर्वप्रथम अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रदांजलि दी। इसी क्रम में नपाध्यक्ष कहा की अटल विहारी बाजपेयी जी ने जो भाजपा परिवार बनाया उसे आज प्रधानमंत्री ने सुसज्जित करके पूरे भारत मे सजोकर रखा है। मनोनीत पार्षद भरत पुरोहित ने कहा की 1924 में जन्मे अटल विहारी बाजपेयी विटूर क्षेत्र में जन्मे ग्वालियर राजनीति क्षेत्र रहा व अपनी कार्यकुशला से देश के प्रधानमंत्री बने वैभव गुप्ता ने कहा अटल जी जो बीज बोया वह आज हम सभी भाजपा के लोग उसका फल खा रहे और वर्तमान में मजबूत तरीके से खड़े है, संचालन कर रहे पूर्व नगर उपाध्यक्ष आशीष तिवारी ने बताया की अटलजी ने कहा था-1996 में जब मैं पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने जा रहा था, तभी पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिंह राव मेरे पास आए और हाथ में एक कागज थमा दिया। उस पर लिखा था 'बम पूरी तरह तैयार हो चुका है, इसको सिर्फ फोडऩा है, पीछे नहीं हटना है।' हालांकि प्रधानमंत्री के रूप में अटलजी को परमाणु बम का परीक्षण करवाने का मौका अपने तीसरे कार्यकाल में 1999 में मिला। पोखरण में हुए इस परीक्षण ने पूरी दुनिया को चौंका दिया था। शर्मा कहते हैं कि अटलजी ने परमाणु परीक्षण का श्रेय नरसिंह राव को देकर अपने विशाल हृदय होने का उदाहरण दिया था। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष, मनोनीत पार्षद भरत पुरोहित वार्ड नंबर 20 के पार्षद पं. बद्री पाठक, आशीष तिवारी, राजा हरनाम सिंह रामकिंकर पटैरिया, देवेंद्र निरंजन ,कृष्णकांत साहू,अभय साहू, वैभव गुप्ता ,कुलदीप तिवारी,आकाश सेन,विजय झा,अमित साहू, मनोज साहू, सचिन साहू, समेत सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'