देश

national

एसडीएम ने क्षेत्रीय विपणन अधिकारी के साथ किया निरीक्षण

Friday, December 30, 2022

/ by Today Warta



राकेश केसरी

कौशाम्बी। उप जिलाधिकारी मंझनपुर के द्वारा क्षेत्रीय विपणन अधिकारी मंझनपुर के साथ धान खरीद क्रय केंद्र से संबंधित मिलर मैसर्स अन्नपूर्णा राइस मिल टेंवा मैसर्स कैलाश राइस मिल कुम्हियावा मेसर्स अमृत राइस मिल अन्नपूर्णा मैसर्स लक्ष्मी नारायण राइस मिल चम्पहा बाजार का आकस्मिक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान खरीद केंद्रों के द्वारा मिल को भेजे गए धान के सापेक्ष मिलर द्वारा आॅनलाइन रिसीविंग व सीएमआर प्रेषण से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया गया। जिसमें पाया गया कि मिलर्स के द्वारा रिसीव किए गए धान के सापेक्ष सीएमआर का  प्रेषण अभी नहीं किया गया है। संबंधित मिलर्स को निर्देशित किया गया कि शासन की मंशा के अनुरूप सरकारी क्रय केंद्रों से रिसीव किए गए धान के सापेक्ष समय से सीएमआर का प्रेषण सुनिश्चित कराएं. व मिलो पर धान खरीद से संबंधित सुसंगत अभिलेख अद्यतन रखें, पुन: निरीक्षण में इस प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'