देश

national

दबंगई : सरकार से मुआवजा भी ले लिया अब नहीं गिरने दे रहे घर

Thursday, December 8, 2022

/ by Today Warta




राकेश केसरी

एक व्यक्ति के दबंगई के चलतेप राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य बाधित 

टेढ़ी मोड़ /कौशाम्बी। कानून व्यवस्था की सख्ती के बाद भी आतंक अत्याचार और दबंगई करने वाले लोगों के मंसूबे कमजोर नहीं हो रहे हैं दबंगई करने के आदी हो चुके लोग अपनी दबंगई से पूरे समाज को प्रताड़ित कर रहे हैं इसी तरह का एक मामला सिराथू तहसील के टेड़ीमोड अंदावा चौराहे का सामने आया है जहां दबंग के आतंक से आम जनमानस परेशान हैं वहीं सरकार भी दबंग के सामने लाचार दिखाई पड़ रही है बताते चलें कि राष्ट्रीय राजमार्ग सड़क के चौड़ीकरण का काम राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा कराया जा रहा है सड़क चौड़ीकरण में जो पुराने मकान बाधक बन रहे हैं उनके स्वामियों को सरकार ने मुआवजा दे दिया है और मकान तोड़ कर सड़क में मिलाना शुरू कर दिया है गुरुवार को को एनएचआई का काम चल रहा था जिस पर जुबैर अहमद का परिवार सड़क पर बैठ कर काम रोक दिया। इस पर काम कर रहे कर्मचारियो ने अपने उच्च अधिकारियो को बताया तो एनएचआई के मैनेजर पवन सिंह ने मौक़ेपर पहुंचकर समस्या का हल निकाला मैनेजर ने कहा कि बीच सड़क से 30 मीटर लिया गया है जिसका मुआवजा भी दिया जा चुका है ऐसे में यदि कब्जा नहीं हटाता है  एक भी मकान नहीं बचेंगे सभी को तोड़ा जायेगा सभी अपना अपना मकान गिरा ले अन्यथा एनएचआई की जेसीबी से मकान गिरा दिया जायेगा जिस पर होने वाले नुकसान की जिम्मेदारी स्वयं मकान मलिक की होंगी । टेढ़ीमोड़ चौराहा के दुर्गेश जायसवाल एनएचआई से मुआवजा लेने के बावजूद  अपना मकान नहीं गिरा रहा है जिस पर मैनेजर ने मकान गिराने को कहा लेकिन मकान मालिक द्वारा मकान नही गिराया गया है जुबैर अहमद पुत्र इनायत उल्ला का परिवार काम रुकवाने के बाद इस बात पर सहमत हो गया हम मकान गिराएंगे पवन सिंह मैनेजर के कहने पर परिवार ने मान लिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'