देश

national

लालापुर चौराहे पर क्षेत्रीय लोगों ने एटीएम लगाने की किया मांग

Saturday, December 24, 2022

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

लालापुर  प्रयागराज   विकास खंड शंकरगढ़ के अंतर्गत  ग्राम लालापुर चौराहे पर क्षेत्रीय लोगों ने एटीएम लगाने की मांग संबंधित बैंकों से कर रहे हैं। वहीं दुकानदारों का कहना है कि हम लोग अपनी दुकान बंद करके एक दिन का पूरा समय बर्बाद करके जसरा या शंकरगढ़ बैंक से पैसा निकालने जाते हैं। जिससे पैसा लेकर आते समय चोर-उचक्कों का भय बना रहता है। लालापुर तरहार क्षेत्र में सैकड़ों गांवों के लोग लालापुर बाजार करने आते हैं। सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के लिए लालापुर स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक एवं सहज जन सेवा केंद्र में अपना खाता संचालन करते हैं। क्षेत्र में करीब दर्जनों व्यपारियो को व्यवसाय का काम चल रहा है जो रुपयों के लेन-देन करने बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक लालापुर बैंक ही आते हैं। व्यापारियों एवं अन्य लोगों को जरूरत की एक मुश्त रकम उपलब्ध नहीं हो पाती हैं।  इसके लिए समय का नुकसान करके शहर जाना पड़ता है। और पैसा लेकर आते समय सुरक्षा का भी भय बना रहता है। कई बार उचक्कों के द्बारा छिनौती कर ली गयी है। एटीएम लगाने के लिए क्षेत्रीय संभ्रांत एवं व्यापारियों के द्बारा मांग की गयी है कि अगर एटीएम मशीन लालापुर चौराहे पर लगा दिया जाय तो आम जनमानस को राहत मिलेगा। इस मुद्दे को प्रमुख रूप से तरहार क्षेत्र के संघर्ष समाज सेवी सूर्य निधान पांडेय, अध्यक्ष रमाशंकर त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र प्रसाद पाण्डेय,  तहसील अध्यक्ष आशीष मिश्रा,मंगला प्रसाद तिवारी, सुरेन्द्र पाण्डेय (एडवोकेट), प्रबन्धक विवेक शुक्ल (एडवोकेट) , पत्रकार दीप चन्द्र शुक्ला, दीपक पाण्डेय मनोज त्रिपाठी, संजयधर द्विवेदी, राजेन्द्र मिश्र, रामजानकी जनकल्याण समिति के अध्यक्ष शिवेंद्र पाण्डेय, मंत्री रामू तिवारी,प्रधान गोइसरा पति वीरेंद्र पांडेय, प्रधान लालापुर शंकर लाल पांडेय, प्रधान पण्डुआ दीपेश मिश्र,प्रधान नौडिया ,प्रधान अमिलिया देवेन्द कुमार उपाध्याय प्रधान चकशिवचेर प्रतिनिधि राजू पाण्डेय,प्रधान सेमरी तरहार नरेश कुमार, व्यापारी मक्खन केसरवानी,सजन केसरवानी,शिवलाल केसरवानी, सचिन केसरवानी, नारायण केसरवानी सहित सैकड़ों व्यापारी एवं क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में एटीएम लग जाने से बैंक उपभोक्ताओं को काफी सुविधा मिल सकेगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'