कौशाम्बी। जिला मुख्यालय ओसा चैराहा पर स्थित सैनिक कल्याण पुनर्वास में सोल्जर बोर्ड अधिकारी के निर्देश पर पूर्व सैनिक कल्याण समित के द्वारा सोमवार को तुर्की में भारत की तरफ से बॉक्सिंग खेले संदीप यादव पुत्र सीताराम यादव का स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दशरथ लाल करवरिया ने किया और कृष्ण चंद गुप्ता ने भारत देश का नाम रोशन करने वाले बॉक्सर को अंग वस्त्र एवं माला पहना कर सम्मानित किया,साथ ही कौशाम्बी के सभी पूर्व सैनिकों ने कौशाम्बी के लाल का माला फूल से स्वागत करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया और कहा हम सब लोग आपके साथ है,आप अपनी मेहनत से कौशाम्बी ही नही बल्कि पूरे देश का नाम ऊंचा किया है और भारत का तिरंगा तुर्की में लहराया है आपको भारत देश की 135 करोड़ जनता आशीर्वाद प्रदान करती है,संदीप यादव महाराष्ट्र स्टेट लेबल एवं नेशनल लेवल की बांक्सिंग में दो गोल्ड मेडल,एक सिल्वर मेडल,एक ब्रान मेडल हासिल किया था,उसके बाद नेशनल लेवल की बोक्सिंग गुजरात स्टेट के अहमदाबाद में आयोजित हुई,जिसमे संदीप कुमार यादव ने गोल्ड मेडल हासिल किया,भारत देश ने अपने होनहार बाक्सर को विदेश तुर्की देश के इटालिया में आयोजित 12 नवंबर 2022 से 17 नवंबर 2022 तक बॉक्सिंग में खेलने के लिए भेजा। संदीप यादव ने लाइट वेट में जीत हासिल करते हुए कांस्य मेडल जीत कर भारत का तिरंगा तुर्की देश में लहराया। इस मौके पर दशरथ लाल करवरिया,शारदा प्रसाद वर्मा,कृष्ण चंद गुप्ता,राजमन पाल,असरार अहमद,मोती लाल,अमृत लाल यादव,सुमेर चंद गुप्ता ,राज नारायण ओझा,जय नारायण मिस्र,रमेश मणि पांडे,श्री नारायण मिस्र,अवधेश कुमार पांडे,कमलेश कुमार ,सुनील कुमार एवं समस्त आॅफिस स्टाप एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।