देश

national

विद्यालय में बच्चों ने कहा हैप्पी न्यू ईयर फूलों से सजाई नए वर्ष की रंगोली

Saturday, December 31, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। ब्लॉक बार के पूर्व माध्यमिक विद्यालय वस्त्रावन में परिषदीय विद्यालयों में 31 दिसंबर से होने वाले शीतकालीन अवकाश के पूर्व विद्यालय के बच्चों ने नववर्ष -2023 की शुभकामनाएं दी। नए साल के आगमन को शिक्षण संस्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही बच्चों ने सुंदर व आकर्षक रंगोली बनाई। बच्चों ने बार ब्लॉक में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय वस्त्रावन में नए साल के आगमन को लेकर कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिक्षकों ने बच्चों को नए साल की शुभकामनाएं दी। वहीं, बच्चों ने विद्यालय परिसर में विभिन्न फूलों से रंगोली बनाई और गीतों पर नृत्य भी किया तथा संस्कृत के नीति के श्लोकों का ज्ञायन किया। बच्चों ने जमकर नए साल का जश्न मनाया। इस दौरान शिक्षिकों ने कहा कि शिक्षकों सहित सभी अभिभावकों की भी यह जिम्मेदारी है कि वह बच्चों के भविष्य की दिशा में लगातार प्रयास करें। यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा एवं संस्कार दिए जाएं तो वह देश एवं दुनिया में देश व परिवार का नाम रोशन करेंगे। शिक्षकों ने बच्चों को एक बार पुन: कोविड से सावधानी बरतने के टिप्स देते हुए नए वर्ष की शुभकामनाएं दीं। नए वर्ष में कुछ अच्छा करने का संकल्प लें। वृक्ष लगाएं, माता पिता गुरुओं का आदर करें, परोपकार के कार्य करें, खूब मन लगाकर पढ़ाई करें। शीतकालीन अवकाश के लिए दिया गया गृह कार्य ध्यान पूर्वक पूरा करते रहें। इस मौके पर इं. प्र.अ. हाकिम सिंह, सुनील जैन सहायक अध्यापक, अनुदेशक सुमित गुप्ता, दिग्विजय सिंह आदि तथा विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'