देश

national

हजारों लोगों ने नम आँखों से कुंवर चरण सिंह राठौड़ को दी विदाई

Monday, December 26, 2022

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

क्षत्रिय महासभा ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रृद्धांजलि

सौजना का लाल पंचतत्व में विलीन

ललितपुर। भारतीय सेना में तैनात 2004 वैच के कुंवर चरण सिंह राठौड़ की सड़क दुर्घटना में विगत दिवस शहीद हो गए थे। आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ हजारों लोगों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभ ललितपुर के जिला पदाधिकारी ग्राम सौजना पहुंचकर अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार में राज्यमन्त्री मनोहरलाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिलाधिकारी आलोक सिंह, उप जिलाधिकारी रविप्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी आदि अनेक लोगो ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। सेना के जवानों ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। अंतिम संस्कार में सौजना एवं लगभग 20 गांव के लोगो ने पहुँचकर शहीद चरण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के 2 अबोध बच्चों को देखकर सब की आंखे नम हो गयी। अंतिम संस्कार के बाद अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ललितपुर ने शोक सभा व्यक्त की। शोक सभा मे दिवंगत आत्मा की शांति हेतु मोन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को दुख सहने की शहन शक्ति प्रदान करे। शोक सभा मे प्रमुख रूप से कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान, जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह परमार, महामंत्री भगवत सिंह बैस, भूपेन्द्र सिंह तोमर, भगत सिंह गोर, रजऊ राजा, महेंद्र सिंह गोर, रामपाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, शिवा तोमर, साहब सिंह बुन्देला, यशप्रताप सिंह, अखण्ड प्रताप सिंह, नारायण सिंह सेंगर, भोले राजा, वीर सिंह बुन्देला, शिवकरन सिंह तोमर, वीरू राजा, महिपाल सिंह, पप्पू राजा, अरविंद सिंह चौहान, रज्जन सिंह आदि हजारों लोग उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'