इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र
ललितपुर। बाँसी स्थित स्कूल में वार्षिक खेल महोत्स्व का शुभारम्भ बड़ी धूमधाम से हुआ जिसमे मुख्य अतिथि डा.अवधेश यादव डिप्टी सी.एम.ओ. एवं डा.मंजूलता यादव व संजय त्रिपाठी काउन्सलर के साथ-साथ स्कूल से ध्यानसिंह, अर्चना यादव, राजकमल यादव, दिव्या यादव, विशम्भर सिंह, संजय यादव, आशीष श्रीवास्तव, रिषि यादव, मुन्नालाल व समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा। जिसमें ललितपुर के नेहरूनगर स्थित विद्यालय के बच्चो के द्वारा अतिथि को मार्च पास्ट के साथ सम्मानित किया गया। बांसी के विद्यालय के बच्चों के खेलो की शुरुआत जूनियर बॉयज एवं गर्ल्स की रेसिंग से हुईं। बॉयज क्रिकेट मैच ब्लू हॉउस (नीर हॉउस ) और रेड हॉउस (अग्नि हाउस ) के बीच हुआ, जिसमे कड़ी मेहनत के बाद ब्लू हॉउस (नीर हाउस) को शानदार जीत मिली। सभी विजेता बच्चो को मुख्य अतिथि के द्वारा मैडल पहनाकर पुरुष्कृत किया गया।

Today Warta