राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। लायन्स क्लब ललितपुर ग्रेटर द्वारा शीत लहर को देखते हुए ग्राम बुढ़वार में सहरिया बस्ती में जाकर उनकी समस्याओं की जानकारी ली व उनको कंबल व गरम वस्त्र वितरित किये। इस अवसर पर लायन अध्यक्ष संगीता अग्रवाल ने कहा कि हमारी संस्था सेवा कार्य करती है एवं प्रयास करती है कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में जहाँ लोगों को हमारी आवस्यकता हो हम उनके बीच जाकर उनकी मदद कर सकें। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं की समस्याएं सुन कर उनके निदान पर चर्चा की गयी एवं उन्हे कंबल व गरम वस्त्र वितरित किये गए। इस अवसर पर ला. कैलाश जैन, ला. आलोक टडैया, ला. अनिल रसिया, ला. जितेंद्र अग्रवाल, ला. सतीश जैन बंटी,जोन चेयरमैन ला. कैलाश अग्रवाल, ला. जितेंद्र जैन मुच्चड्, ला. राहुल गुप्ता, ला. दीपक अग्रवाल, सचिव ला.अनुपमा जैन, कोषाध्यक्ष ला. मनीषा जैन, ला. गायत्री अग्रवाल, इंजी. पुष्पित अग्रवाल, साई ज्योति संस्था के सीताराम पंथ, वृषभान सिंह, रमेश श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, राहुल श्रीवास्तव उपस्थित रहे। संचालन ला. कैलाश अग्रवाल ने किया।

Today Warta