देश

national

बीएलओ पर प्रलोभन में आकर मतदाता बढ़ाने का आरोप

Thursday, December 22, 2022

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। शहर के वार्ड संख्या 16 में कार्यरत बीएलओ पर प्रलोभन में फर्जी मतदाता बढ़ाने का आरोप लगाते हुये मोहल्लेवासियों ने एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी को भेजते हुये सर्वे कराये जाने की मांग उठायी है। शिकायती पत्र में मोहल्लेवासियों ने बताया कि शहर के मोहल्ला आजादपुरा प्रथम वार्ड संख्या 16 निवासी कुछ व्यक्ति पार्षद पद के उम्मीदवार हैं। बताया कि वह अपने रिश्तेदारों एवं नगर के बाहर के मतदाताओं को बढ़ाने के लिए बीएलओ को प्रलोभन देकर फर्जी तरीके से वोट बढ़वा रहे हैं। कहा कि पूरे मामले की जांच करायी जाना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची में अंकित नाम व उनके आधार कार्ड की जांच करायी जाये, ताकि पूरा मामला सामने आ सके।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'