देश

national

भारत वर्ष के सभी राज्यों को जोड़कर राष्ट्रीय एनजीओ बना पीडब्ल्यूएस परिवार

Thursday, January 12, 2023

/ by Today Warta



संजय धर द्विवेदी

1 ईंट 1 रुपए के शिक्षालय से जुडे 2200 समाजसेवी

प्रबंध समिति व राष्ट्रीय कार्यकारिणी में खुला आमंत्रण

लालापुर, प्रयागराज। मात्र 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से शिक्षालय निर्माण करा रहे संगठन पीडब्ल्यूएस परिवार में भारत वर्ष के सभी राज्यों के समाजसेवियों के जुड़ने के साथ ही वास्तविक धरातल पर पीडब्ल्यूएस राष्ट्रीय एनजीओ बन गया है।  जानकारी के अनुसार पूर्णतया लोकतांत्रिक, विधिक, लिखित, व्यवहारिक, ओपन सिस्टम पर कार्य करने वाले संगठन पीडब्ल्यूएस के शिक्षालय कार्य योजना में सभी दानदाताओं को पंजीकृत सम्मानित सदस्यता, सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना तथा अयोध्या दर्शनार्थियों को निःशुल्क ठहराव व भोजन प्रसाद की व्यवस्था सम्मिलित है जिसे पूरे भारत वर्ष के समाजसेवियों ने सराहा है। राष्ट्रीय स्तर पर संगठन के विस्तार होने के अवसर पर 9 सदस्यीय प्रबंध समिति एवं शिक्षालय निर्माण व संचालन संबंधी विशिष्ट 111 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम में सम्मिलित होने के लिए पीडब्ल्यूएस परिवार के 10 जनवरी 2023 तक के सभी आजीवन सदस्यों को खुला आमंत्रण भेजा गया है।  बता दें कि पीडब्ल्यूएस परिवार द्वारा 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से अयोध्या विकास प्राधिकरण अंतर्गत गोरसरा शुक्ल में निर्माणाधीन शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहरा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'