सुरेश कुमावत
दांतारामगढ़। कस्बे में स्थित आर्यन पीजी महाविद्यालय में एक दिवसीय बजाज ग्रुप द्वारा संचालित डिजाइन फोर चेंज पर कार्यशाला का आयोजन किया गया कार्यशाला के प्रवक्ता शिवपाल सिंह ने बताया कि राजस्थान सूखाग्रस्त होने के कारण जल का संरक्षण करना टाकाविधि व्यर्थ बहते हुए पानी को रोककर कंक्रीट छननीविधि वह छत का सीधा पानी टैंक में लाया जाए प्रोजेक्टर फिल्म के माध्यम से अनेक विधियों का प्रदर्शन किया। संयोजक प्रशांत कुमार ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा जल ही जीवन है घटती जल का संरक्षण नहीं किया तो जीवन अंधकार में डूब जाएगा पौधों का संरक्षण ऑर्गेनिक खेती की विधियों पर प्रकाश डाला आर्यन शिक्षण संस्थान के निदेशक रिछपालसिंह सिंह लोरा ने कहा जल का अत्यधिक दोहन के कारण जलस्तर का घटना चिंता का विषय है मनुष्य की सोच को बदल कर इसका संरक्षण किया जा सकता है। निदेशक भंवरलाल मुवाल ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्राचार्य अशोक कुमार ने ने कहा कार्यशैली के माध्यम से जीवन को बदला जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार, पवन कुमार, गोपाल तंवर, राजेंद्र कुमार, दिनेश पारीक, आशीष कुमार शर्मा लक्ष्मण सिंह रामचंद्र आदि उपस्थित रहे।

Today Warta