देश

national

भगुन्त सिंह,शेरसिंह लम्बरदार स्मृति टूर्नामेंट: विजय की ताबड़तोड़ अर्द्ध शतक से तिसगना विजयी

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

रोहित की घातक गेंदबाजी एवं विश्राम के तूफान में उड़ी भीकमपुर

मड़ावरा/ललितपुर। जनपद के कस्बा मड़ावरा में यादगार क्रिकेट क्लब मड़ावरा के पूर्व कप्तान निहाल सिंह एवम सहयोगी टीम द्वारा स्व. भगुन्त सिंह लम्बरदार एवं स्व. शेर सिंह लम्बरदार शेरू भैया की स्मृति में राजपूत स्टेडियम में आयोजित 11वां क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जा रहा है प्रत्येक मैच में खेल का आनन्द लेने के लिए हजारों की संख्या में दर्शक मैच देखने के लिए आते है।

शनिवार को टूर्नामेंट का 5 वां लीग मैच तिसगना एवं भीकमपुर के मध्य खेला गया। जिसमे भीकमपुर के कप्तान संदीप राजा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भीकमपुर की शुरुआत अच्छी नही रही और पहला विकेट मात्रा 7 रन के योग पर गिरने के बाद दूसरे सलामी बल्लेबाज छोटे राजा ने अपनी टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी करते हुए 29 रनों को योग्यदान दिया। मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने उतरे छोटू ने अपनी टीम को 41 रन एवं आशीष सिंह ने 21 रनों का योगदान दिया। छोटू,आशीष के आउट होते ही भीकमपुर संभल नही सकी पूरी टीम 138 रनों पर ऑलआउट हो गई।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिसगना टीम के सलामी बल्लेबाज विजय ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को 16 गेंदों में 60 रनों की आतिशी बल्लेबाजी की वही अंत मे विश्राम ने लगातार 4 छक्के लगाकर अपनी टीम को 8.4 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत दिलाई। 

आज के मुख्यातिथि कुंवर अरविन्द्र सिंह लम्बरदार एवं विवेक सिंह ने मैच में चार ओवर में मात्र 10 रन देकर तीन विकेट लेने बाले रोहित को मैंन ऑफ दा मैच की ट्रॉफी की देकर सम्मानित किया।

मैच के एम्पायर रविन्द्र शर्मा माखनराज पटेल, स्कोरिंग संजय सिंह एवं मैच का आंखों देखाहाल आदेश पटैरिया,मोहम्मद समी,युवा कोमेंटर जितेन्द्र सिंह,शंकर सिंह ने सुनाया। मैच का लाइव प्रसारण युवराज सिंह द्वारा अपने यूट्यूब पेज Yuvraj rajpoot से किया गया। इस अवसर पर कमेटी सदस्य देवेन्द्र सिंह,राजू सिंह,चन्द्रभान सिंह गोलू लम्बरदार,हरिसिंह,गब्बर सिंह,चंदू,अनुराग चहल,मंचल,राजाभैया आदि मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'