देश

national

बीमारी से परेशान हाेकर छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान

Friday, January 20, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। बारा सगवर थाना क्षेत्र में छात्रा का संदिग्ध हालत में घर की कोठरी में फंदे पर शव लटकता मिला। जानकारी पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सारुखेड़ा गांव की रहने वाली 19 साल की नेहा देवी बीए फस्ट ईयर की छात्रा थी। छात्रा के पिता राम किशुन की 15 साल पहले मौत हो चुकी है। रात को नेहा अपनी मां जनक दुलारी और बहन के साथ खाना खाने के बाद दूसरे कमरे में सोने चली गई थी। देर रात बहन सीमा बाथरुम के लिए उठी तो उसे नेहा नहीं दिखाई दी। तब कोठरी के अंदर पहुंची तो देखा कि कमरे में धन्नी पर साड़ी के फंदे से नेहा का शव लटक रहा है। यह देखकर वह अवाक रह गई। परिजनों को जगाया। परिजनों के मुताबिक पिछले काफी अर्से से नेहा बीमारी से तंग थी। पिछले तीन दिनों से पेट दर्द से ज्यादा पीड़ित थी। इसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली। बड़ा भाई बृजेश कुमार विदेश में निजी नौकरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। नेहा अपनी बहनों विवाहिता आरती, काजल और अविवावहित सीमा में सबसे छोटी थी। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि मां की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'