देश

national

शीतलहर व ठण्ड को लेकर आॅगनबाड़ी केंन्द्र 14 जनवरी बंद

Friday, January 6, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्ब्ी। जिलाधिकारी सुजीत कुमार ने वर्तमान समय में चल रही शीतलहर एवं ठण्ड की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आॅगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों का 14 जनवरी 2023 तक अवकाश घोषित कर दिये है। इस घोषित अवकाश में जनपद के सभी आॅगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे तथा आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आॅगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं द्वारा आॅगनबाड़ी केंद्र की अन्य आवश्यक सुविधायें यथा-गृह भ्रमण, सामुदायिक गतिविधियां, टीकाकरण, ड्राई राशन का वितरण एवं पोषण ट्रैकर पर लाभार्थी फीडिंग आदि शासकीय कार्यों का निष्पादन पूर्वत की तरह किया जायेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'