सुरेश कुमावत
सीकर। जयपुर जिले के राजापार्क एल बी एस कालेज के पास एक होटल में नेशनल ब्यूटी एसोसिएशन सेमिनार का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर नवरत्न सैनी के नेतृत्व में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन के मुख्य अतिथि ममता शर्मा, जया जी इंटरनेशनल ब्यूटीशियन ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस मौके पर बॉम्बे की टीवी कलाकार आर्टिस्ट पायल सिंह का भी ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा के साथ स्वागत सम्मान किया। इस मौके पर काफी संख्या में बालिकाएं व महिलाएं मौजूद थी। इस मौके पर सेमिनार के दौरान ब्यूटीशियन की दुकानें सजाई गई। जिसमें कई तरह के ज्वेलरी के आइटम व मेकअप के आइटम की दुकानें सजाई गई। इस मौके पर आए हुए सभी अतिथियों का माला पहनाकर साफा पहनाकर पुष्प वर्षा से स्वागत सम्मान किया। यह कार्यक्रम जयपुर जिले के राजा पार्क एलबीएस कॉलेज के पास एक होटल में किया गया। इसी के साथ ही ममता शर्मा के द्वारा महिला सशक्तिकरण के बारे में व महिलाओं व बालिकाओं को कई तरह की जानकारी दी। इस मौके पर पायल नेल आर्टिस्ट व जया ब्यूटीशियन के द्वारा महिलाओं को कई तरह की जानकारी दी। इस अवसर पर जया जयपुर, सोनू शर्मा पाटोदा,जया महेश्वरी, आंचल महेश्वरी, कीर्ति जयपुर, निशा दिल्ली, सुनीता चौधरी, संगीता शर्मा, नीजू कंवर, पिंकी वर्मा, अनेक महिलाएं उपस्थित रहे।

Today Warta