देश

national

सूचना देने से कतरा रहे जिपं के अफसर,ईट भट्ठों से हो रही लाखों की वसूली

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। दोआबा में जिला पंचायत के अफसरों के अफसरों के खेल में दो दर्जन से अधिक ईट भट्टे बिना रजिस्ट्रेशन संचालित हो रहे है। बिना रजिस्ट्रेशन ईट भट्ठों के संचालन के एवज में जिप के कर्मी मोटी रकम उसूल रहें है। काली कमाई के लिए जिप अफसर बिना परमिशन चल रहे ईट भट्ठों की सूचना देने से गुरेज कर रहें है। बिना परमीशन धधक रही चिमीनिया पर्यावरण को दूषित कर रही है। साथ ही सरकारी खजाने को भी चूना लगा रही है। लेकिन जिला पंचायत के अफसर देखकर भी अनजान बन रहें है। साथ ही अपना ठीकरा प्रदूषण विभाग के सर थोप रहें है। जिले में लगभग सवा दो सौ ईट भट्ठे संचालित हो रहें है। इसमें दो तिहाई भट्ठे मानक विहीन है। साथ ही दर्जनों भट्ठों की रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ है। आरोप है कि बिना परमिशन संचालित ईट भट्ठों से दो से तीन लाख रुपये उसूला जा रहा है। ईट भट्ठा संचालक ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि परमिशन लेने में लगभग चार से पांच लगभग रुपये लग जाते है। लेकिन बिना परमिशन ढाई से तीन लाख में काम निपट जाता है। साथ ही विभागों के चक्कर नहीं काटना पड़ता है। सूत्र बताते है बिना परमिशन ईट भट्ठों के संचालन में जिला पंचायत अफसर व बाबू अहम भूमिका निभाते है। साल भर बिना परमिशन ईट भट्ठों की सूचना देने में गोलमोल करते रहते है। साल के अंत में बिना परमिशन संचालित जिन भट्ठा संचालको से तालमेल नहीं हो पाता है,उनकी सूचना मुहैया कराकर मामला टरका देते है। लोगों ने मामले की शिकायत सीएम से किया है।

सड़क के बगल में धधक रही चिमीनिया

सिराथू ब्लाक के रामपुर मडुकी गांव से महज चंद कदम की दूरी पर फैजी ब्रिक फील्ड व मंझनपुर दीवर कोतारी के पास एमपीएस सहित दर्जनों चिमीनिया धधक रही है। इसकी शिकायत भी कई बार अफसरों से हो चुकी है। इसके बावजूद भी इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

सूची देने से क्यों कतराते है जिला पंचायत के अफसर

जिला पंचायत के अफसर अपने कार्यालय में रजिस्टर्ड ईट भट्ठों की सूची देने से कतराते रहते है। लोगों के लगातार मांगने के बाद न तो कही चस्पा की जाती है,न ही किसी को दी जाती है। सूत्रों की माने तो ईट भट्ठों की सूची इसलिए गोपनीय  रखी जाती है। ताकि फर्जी तरीके से रहें ईट भट्ठों की किसी को भनक न लगे। साथ ही मोटी रकम वसूली जा सके। रखने को लेकर साथ ही सूची को का जिम्मा जिला पंचायत है। मामले में जिलाधिकारी सुजीत कुमार का कहना है कि ईट भट्ठों की शिकायत मिली है,जांच कराकर सम्बंधित जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'