देश

national

डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण है अमरुद की पत्ती

Wednesday, January 4, 2023

/ by Today Warta



नई दिल्ली। खान-पान में गड़बड़ी और शारीरिक व्यायाम की कमी के कारण इन दिनों देश में मधुमेह तेजी से फैल रहा है। आज लगभग हर चौथा व्यक्ति इस रोग से पीड़ित है। यह रोग धीरे-धीरे शरीर को भीतर से नष्ट कर देता है। इसलिए इस रोग को स्लो डेथ भी कहा जाता है। अमरूद ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमरूद के कई औषधीय और बेहतरीन स्वास्थ्य लाभ हैं? अमरूद का फल सेहतमंद होता है लेकिन इसके पत्ते भी बहुत फायदेमंद होते हैं। अमरूद की पत्तियों का उपयोग कई बीमारियों में एक पारंपरिक औषधि के रूप में भी किया जाता है। अमरूद की पत्तियों का अर्क पीने से कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के अलावा एलर्जी की समस्या को भी दूर करता है। इसके अलावा अमरूद के पत्तों को उबालकर पीने से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

क्या अमरूद मधुमेह के लिए अच्छा है ?

अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन द्वारा मान्यता प्राप्त ब्रेथ वेल बीइंग के अनुसार अमरूद का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसका तात्पर्य यह है कि इसका पाचन और अब्सॉर्प्शन धीरे-धीरे होता है और इस प्रकार यह धीरे-धीरे ग्लूकोज के स्तर में वृद्धि को प्रभावित करेगा। अमरूद में कम कैलोरी होती है। इसलिए, यह वजन घटाने में सहायता करता है। बहुत अधिक वजन मधुमेह का कारक है। यूएसडीए के अनुसार, लगभग 100 ग्राम अमरूद में 9 ग्राम नेचुरल शुगर और केवल 68 कैलोरी होती है। अमरूद में कम सोडियम और हाई पोटेशियम होता है और यह मधुमेह के लिए जरूरी डाइट की आवश्यकताओं में से एक को पूरा करता है।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'