देश

national

जीवन को व्यर्थ न गवाओ बिना पुण्य के जन्म होता ही नहीं: मुनिश्री

Tuesday, January 17, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

मुनिश्री ने कहा जीवन में क्या खोया क्या पाया विचारो जीवन सुधर जाएगा

ललितपुर। जीवन को व्यर्थ न गवाओ बिना पुण्य के भण्डार में जन्म होता नहीं। मन में न जाने क्या क्या सोचते हो मन के कारण ही व्यक्ति नरक में जाता है मन में अच्छा सोचो। जरा विचार करो क्या मिला किसी का बुरा सोचने में, हम किसी का कुछ नही मिटा सकते खुद ही मिट जाएगे। उक्त विचार क्षेत्रपाल मंदिर में मुनिश्री सुधासागर महाराज ने कहे। मुनिश्री ने कहा कि जैनागम कहता है कि हमने क्या खोया क्या पाया विचारो जीवन सुधर जाएगा। जो वस्तु तुम्हारी ही नहीं और न ही थी उसके वारे में क्यों सोचते हो अपना समय बरवाद करते हो। मुनिश्री ने जीवन में कर्म की प्रधानता बताते हुए कहा ऐसा करो जिससे मानव जीवन सार्थक हो जाए। धर्मसभा का शुभारम्भ आचार्य श्रेष्ठ विद्यासागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर श्रावक श्रेष्ठियों ने पुण्र्याजन किया एवं मुनिश्री का पादप्रक्षालन किया। इसके पूर्व सुबह मुनिश्री के सानिध्य में अभिनंदनोदय तीर्थ पर धर्मालुजनों ने अभिषेक शान्तिधारा का पुण्र्याजन किया।

भगवान के माता-पिता की गोदभराई में श्रावक उत्साहित

अभिनंदनोदय तीर्थ पंचकल्याणक प्रतिष्ठा एकादश रथोत्सव में मुनि सुधासागर महाराज ससंघ के सानिध्य से जैन समाज उत्साहित है। भगवान के माता पिता के पात्र की गोदभराई की रस्म को लेकर नगर में श्रावक आयोजन करके पुण्र्याजन कर रहे हैं। पाश्र्वनाथ दिगम्बर जैन नया मंदिर पाठशाला परिवार ने संगीतमय आयोजन के माध्यम से माता की गोदभराई की जिसमें प्रस्तुत इन्द्र नाचे दरवार में बाजे बाजे रे शहनाई आयो रे शुभ दिन आयो रे की प्रस्तुति में बच्चे झूम उठे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'