रवींद्र सिंह (मंजू सर )
सतना मैहर भारत स्काउट्स एवम गाइड मध्यप्रदेश का टोली नायक प्रशिक्षण शिविर विकासखंड मैहर जिला सतना में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 10 जनवरी 2023 से दिनाक 14जनवरी 2023 तक चला। आज के इस समापन सांस्कृतिक पुरुस्कार कार्यक्रम में मुख्यातिथि मैहर विकासखंड अधिकारी श्री सी बी सिंह, जीतनगर प्राचार्य रामायण प्रसाद गर्ग, दिनेश खरे स्काउट्स गाइड अध्यक्ष, अनुराग खरे, छोटी ब्वायज स्कूल प्राचार्य, जे पी सरदार सर,रवींद्र सिंह मंजू सर पत्रकार, सुभाष चौरसिया, उपाध्यक्ष स्काउट्स गाइड,राकेश गोतम, रामेश्वर तिवारी, विनीता बढ़ोलिया महाकाल प्राचार्य संजय अवधिया (उपाध्यक्ष) राकेश त्रिपाठी, बृजेश बढोलिया, संचालन कर्ता श्री कुशवाहा जी, शिविर संचालक श्री मिश्रा जी, अनुरोध खरे जी, बंटू सोनी जी, विनोद तिवारी जी,लवकुश तिवारी जी,अनिल त्रिपाठी,आदि के साथ सभी 14स्कूलों के स्काउट्स गाइड आचार्य बंधु, उपस्थित रहे। हमारे संवाददाता रविन्द्र सिंह मंजू सर को शिविर संचालक मिश्रा जी एवम अनुरोध खरे जी एवम स्काउट्स गाइड अध्यक्ष दिनेश खरे ने विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान करते हुए बताया की इस प्रशिक्षण शिविर में मैहर विकासखंड के 14विधालय के बच्चो ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।वास्तव में इस शीत ऋतु में कैंप में रहकर अपने स्व हाथो से भोजन, एवम स्काउट के संदर्भ में जितने भी प्रशिक्षण प्रदान किए गए वह सराहनीय रहा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिवस नैतिक शिक्षा सांस्कृतिक कार्यक्रम गीत कहानी नाटक स्काउट क्या है इसके क्या कर्तव्य होते है शिविर संचालकों के द्वारा प्रदान किए गए। ज्ञात हो की मैहर की धरा से स्काउट्स गाइड राज्यपाल एवम राष्ट्रपति का भी पुरुस्कार प्राप्त कर चुके है। विडंबना यह है की जहा 14 विद्यालय स्काउट्स गाइड ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई शेष विद्यालय ने क्यों नही क्या 14विद्यालय ही स्काउट्स गाइड के लिए बाध्य है अन्य नही। संबंधित अधिकारी को इस संदर्भ में भी संज्ञान लेना चाहिए और भविष्य में जब कभी भी प्रशिक्षण आयोजित हो सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों की सहभागिता दर्ज होनी चाहिए। अंत में एक लघु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए एवम गणमान्य अतिथियों द्वारा ईनाम प्रदान किया गया। आए हुए अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। अच्छे कार्य के लिए विद्यालय को प्रथम द्वितीय तृतीय पुरूस्कार भी प्रदान किए गए। सभी का आभार प्रकट स्काउट्स गाइड के अध्यक्ष दिनेश खरे ने किया। सभी अतिथियों का स्काउट्स गाइड की परंपरा के द्वारा मिश्रा जी अनुरोध खरे, आदि के द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन कुशवाहा सर जी ने किया। अंत में राष्ट्र गान के माध्यम से कार्यक्रम का समापन किया गया।

Today Warta