देश

national

प्रयागराज: सीएम योगी ने स्व केशरीनाथ त्रिपाठी को दी श्रद्धांजलि, कहा- उन्होंने ही दिया था पहला टिकट, बताया राजनीतिक गुरु

Sunday, January 8, 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज: पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का रविवार की सुबह निधन हो गया। दोपहर सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, सांसद, विधायक समेत विपक्षी कांग्रेसी नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। सीएम #योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पंडित #केशरीनाथ त्रिपाठी हमारे राजनीतिक गुरु थे। उन्होंने ही हमें 2004 के उप चुनाव लड़ने का पहला टिकट दिया, जब पंडित जी प्रदेश अध्यक्ष थे। पंडित जी का जाना भारतीय जनता पार्टी और प्रयागराज की अपूरणीय क्षति है। वह सहहृदय व्यक्ति थे। सभी राजनीतिक पार्टी के लोग उनका आदर करते थे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'