कुशीनगर जिले के तहसील खड्डा अंतर्गत नवसृजित नगर पंचायत छितौनी के छितौनी इंटर कॉलेज के प्रांगण में 16 मार्च से 30 मार्च तक अंडर-21 छितौनी प्रीमियर लीग-2 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें 15 वार्ड के 21 वर्ष उम्र के अंदर के खिलाड़ी प्रति भाग लेंगे 1 फरवरी से 14 मार्च तक नगर के विभिन्न खेल ग्राउंड ऊपर करीब 40 दिन तक स्थानीय स्तर के पूर्व क्रिकेटर द्वारा बतौर कोच के रूप में चयन कराकर बल्लेबाज गेंदबा विकेट कीपर व आलराण्डर के रुप में अभ्यास कराया जायेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का 15 सदस्य की टीम बनाई जायेगी। उक्त की जानकारी प्रतियोगिता के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता आनन्द कुशवाहा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में दी। उन्होने कहा कि प्रतियोगिता में विजेता टीम को नगर 21 हजार रुपये, स्मृति चिन्ह, उप विजेता टीम को 11 हजार रुपये, स्मृति चिन्ह दिया जायेगा। सभी लीग मैच के मैन आफ द मैच खिलाड़ी को 100 रुपये नगद, स्मृति चिन्ह, सेमीफाइनल के मैन आफ द मैच को 251 रुपये, स्मृति चिन्ह, फाइनल में मैन आफ द मैच खिलाड़ी को 501 रुपये, स्मृति चिन्ह दिया जायेगा। प्रतियोगिता में मैन आफ द सिरीज गेदबाज व बल्लेबाज दोनों को 1001 रुपये नगद, स्मृति चिन्ह के साथ खिलाड़ी के अभिवावक की सहमति पर नजदीकी क्रिक्रेट एकेडमी में ट्रायल के लिये भेजा जायेगा। ट्रायल में पास होने के बाद प्रवेश कराया जायेगा।
अण्डर -21 छितौनी प्रीमियर लीग -2 प्रतियोगिता के आयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता श्री कुशवाहा
ने बताया कि आज के नवयुवक व बच्चें खेल से दूर होकर मोबाइल की दुनिया में जा रहे है। जिससे उनकी शाररिक विकास नही हो पा रही है। एक स्वस्थ समाज के लिये नवयुवकों को खेल के प्रति रुझान की जरुरत है। जिससे शाररिक मजबूती के साथ स्वस्थ मष्तिष्क का विकास होगा।

Today Warta