देश

national

मेडिकल चेकअप दवाइयां और कंबल देकर बांटी गई खुशी

Friday, January 13, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

रेड क्रॉस उन्नाव शाखा द्वारा वृहद स्वस्थ शिविर व कंबल वितरण

भगवंत नगर विधायक रहे मुख्य अतिथि

उन्नाव। इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी जनपद उन्नाव  के तत्वावधान में विकास खंड सिकंदरपुर कर्ण की बलऊ खेड़ा ग्राम सभा के उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर और कंबल विरतण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें लाभार्थियों के चेहरे परीक्षण के बाद मुफ़्त दवाइयां और शानदार कंबल पाकर खिल उठे। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे भगवंत नगर विधायक व रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य आशुतोष शुक्ला ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए बताया कि रेड क्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संस्था है और इसकी उन्नाव शाखा समय समय पर ब्लड डोनेशन कैम्प, बाढ़ पीड़ितों की मदद, कड़कड़ाती ठंड में कंबल वितरण आदि जैसे मानव सेवा के कार्यों में समर्पित रहती है  जिसके लिए पूरी जिला कार्यकारिणी प्रशंशा की पात्र है। सभापति अशादीन तिवारी ने मुख्य अतिथि व अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र की टीम का अभिनंदन किया। उप सभापति मनीष सिंह सेंगर ने बताया कि इस तरह के जनहितकारी शिविर अलग अलग विधान सभा मे क्षेत्रीय विधायक के सहयोग से लगते रहेंगे। सचिव संदीप पांडेय ने बताया कि अगला कैम्प बक्सर में आयोजित होगा। प्रदेश प्रतिनिधियों हरिहर दीक्षित और मोहम्मद सलीम व सदस्य दीपचंद्र मिश्रा ने ऐसे जन हितकारी कार्यों में भागीदारी के लिए रेड क्रॉस की सदस्यता  सक्षम लोगों से ग्रहण करने की अपील की। 102 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया और मुफ़्त दवाइयां प्राप्त की। लगभग 500 ज़रूरतमंदों को कंबल बांटे गए। रेड क्रॉस पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र से डॉ मनीष बाजपेई की अगुवाई में डॉ आशीष तिवारी, डॉ सुनैना अग्निहोत्री, नितिन कटियार उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'