देश

national

विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

Friday, January 13, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'

मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं सहित सुरक्षा दुरुस्त रखने के निर्देश

ललितपुर। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी आलोक सिंह ने विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के मतदान हेतु निर्धारित मतदान केन्द्र-प्राथमिक विद्यालय नाराहट एवं कंपोजिट इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल नाराहट -2 का आकस्मिक निरीक्षण किया। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन के तहत दिनांक 30 जनवरी 2023 को मतदान निर्धारित है, जिसके लिए समस्त मतदान केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुदृण की जा रही हैं ताकि मतदाताओं को मतदान के दौरान किसी प्रकार की समस्या न हो और मतदान सकुशल संपन्न हो सके। इसी उद्देश्य के साथ जिलाधिकारी/जिला मजिस्ट्रेट ने नाराहट क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेते हुए कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन के तहत दिनांक 30 जनवरी 2023 को मतदान निर्धारित है, इस हेतु सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी पाली सहित अन्य सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि मतदान के दिन किसी भी मतदाता को परेशानी नहीं होनी चाहिए। मतदेय स्थलों पर बिजली, पानी, शौचालय, फर्नीचर, रैंप सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें, साथ ही केंद्रों का निरीक्षण कर सामने आने वाली कमियों को तत्काल दूर करायें। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे, किसी भी प्रकार की घटना होने पर तत्काल सूचना दें।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पाण्डेय, उप जिलाधिकारी पाली डॉ संतोष कुमार उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन मिश्रा उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'