सर्दियां आते ही तरह तरह की साग और सब्जियां बाजार में आने लगती हैं। जिनका सेवन सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है। हरी सब्जियों में प्रचुर मात्रा में विटामिन मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। इसलिए सर्दियों में साग का सेवन जरूर करना चाहिए। वहीं आज इस लेख में हम बात करेंगे चने की साग के बारे में, जो सर्दियों के दौरान ही आती है और इसके सेहत के लिए फायदे जान, जो लोग इसे खाना पसंद नहीं करते हैं, वो भी इसे खाने लगेंगे। इसमें मौजूद काबोर्हाइड्रेट, प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, फाइबर इत्यादि सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। तो आइए जानते हैं चने की साग का सेवन, कैसे है फायदेमंद।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को करे मजबूत
चने की साग को हर कोई अपने तरीके से बनाता है। स्वाद में ये बहुत ही ज्यादा स्वादिष्ट लगती है। इसके सेवन से रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मदद मिलती है। जैसा कि हम जानते ही हैं, सर्दियों में हमारी इम्यूनिटी लेवल कम हो जाता है, ऐसे में अगर हम इसका सेवन करते हैं, तो इससे हमारी इम्यूनिटी मजबूत होगी और हम जल्दी बीमार नहीं पड़ेगे।
पाचन के लिए लाभकारी
अक्सर लोगों को सर्दियों में कब्ज जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है और वो इसलिए क्योंकि, लोग पानी पीना बहुत कम कर देत हैं, जिससे कब्ज होना स्वाभाविक है। लेकिन अगर आप चने की साग का सेवन करते हैं, तो ये आपको कब्ज जैसी समस्या से बचाए रखने में मदद करेगी। क्योंकि इसमें मौजूद फाइबर हमारे पाचन के लिए लाभकारी साबित होता है।
हड्डियों की मजबूती के लिए
सर्दियों में हड्डियां अक्सर कमजोर हो जाती हैं। लेकिन अगर आप चने की साग का सेवन करते हैं, तो ये हड्डियों को मजबूती प्रदान करेगी। क्योंकि इसमें बहुत अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों की मजबूती के लिए लाभदायक है।
आयरन की कमी को दूर करे
चने की साग में आयरन की मात्रा बहुत अधिक होती है। इसलिए इसका सेवन करने से खून की कमी को पूरा किया जा सकता है। ये हमारे शरीर का हीमोग्लोबिन सही बनाए रखने में भी मदद करती है।
वजन को कम करने में भी लाभदायक
चने की साग में कैलोरी की मात्रा न के बराबर होती है, इसलिए इसके सेवन से वजन बढ़ने की कोई गुंजाइश नहीं होती है। इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप चने की साग का सेवन कर सकते हैं।

Today Warta