देश

national

74वां गणतंत्र दिवस अंबेडकर जन जागरण समिति द्वारा मनाया गया

Saturday, January 28, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

औरास उन्नाव अंबेडकर जन जागरण समिति द्वारा द्वारा अंबेडकर पार्क व बुध विहार ग्राम हसनपुर में स्थित अंबेडकर में 74 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया इस अवसर मुख्य अतिथि डॉ आंचल वर्मा पूर्व प्रत्याशी 164 विधानसभा मोहान उन्नाव एवं विशिष्ट अतिथि माननीय श्री ज्ञानेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख विकासखंड औरास व व्यापार कर अधिकारी श्री विनोद कुमार गौतम वाणिज्य कर विभाग एवं ग्राम प्रधान श्री बाल्मिक विश्वकर्मा क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री महेंद्र रावत व श्री संतोष कुमार गुप्ता पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य तथा कमेटी के पूर्व फाउंडर मेम्बर श्री गुरु चरण लाल तथा अन्य गठन गणमान्य अथितिगण उपस्थित रहे । साथ ही में अवसर पर अंबेडकर जन जागरण समिति के पदाधिकारी श्री ज्ञान प्रकाश वर्मा अध्यक्ष श्री सूर्यपाल गौतम वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री वीरपाल गौतम उपाध्यक्ष सचिव श्री श्रीनारायण वर्मा कोषाध्यक्ष श्री प्रेम कुमार गौतम व  कमेटी के कार्यकारी कार्यालय सचिव श्री मोलहे प्रसाद गौतम तथा अन्य पदाधिकारीगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे । इसी पार्क में बुद्धिजीवी सेवा समिति बालागंज लखनऊ एवं अंबेडकर जन जागरण समिति हसनपुर औरास उन्नाव द्वारा संचालित बुद्ध पाठशाला है जिनमें नि: शुल्क गरीब बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है । पाठशाला में अध्ययनरत बच्चों  द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए । इस महापर्व  पर उपस्थिति अतिथियों द्वारा भी गणतंत्र दिवस के सम्बन्ध में बहुत ही गहनता से प्रकार डाला गया। अन्त में श्री ज्ञान प्रकाश वर्मा अध्यक्ष अंबेडकर जन जागरण समिति द्वारा उपस्थिति अतिथियों का इस पर पधारने के लिए हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'