देश

national

ओवर स्पीडिंग की वजह से टैम्पो हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल

Friday, January 13, 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज। चौफटका में  रफ़्तार टैम्पो उस समय असंतुलित होकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई जब उससे आगे चल रहे वाहन चालक ने अपनी गाड़ी में अचानक ब्रेक  लगा दिए। लगभग 03:30 बजे तेज रफ्तार टैम्पो हाईकोर्ट से मुंडेरा जा रही थी। उससे आगे चल रही गाड़ी के धीरे होने पर टैम्पो असंतुलित होकर दीवार से जा भिड़ी । टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैम्पो घूम गई। जिसमें चालक को बहुत गंभीर चोटें आई। गनीमत ये थी कि अधिक संख्या में सवारी नहीं बैठी थी। सिर्फ एक युवक बैठा था उसको भी गंभीर हालत में चालक के साथ पुलिस ने एसआरएन भिजवा दिया।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'