देश

national

ड़क सुरक्षा को लेकर निकाली जागरूकता वाहन रैली

Sunday, January 15, 2023

/ by Today Warta



न्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

ललितपुर। मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन के द्वारा सड़क-सुरक्षा की भावना आम जनमानस में लाये जाने हेतु 05 जनवरी 2023 से 04 फरवरी 2023 तक सड़क-सुरक्षा माह मनाये जाने के दिए गये निर्देशों के अनुपालन में प्रमुख सचिव उ.प्र. शासन द्वारा सड़क सुरक्षा माह के कार्यक्रमों का विभागवार तिथिवार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। इसी क्रम में कलेक्ट्रेट प्रांगण से महिला दुपहिया वाहन रैली का आयोजन किया गया। महिला दुपहिया वाहन रैली का शुभारम्भ अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। सड़क सुरक्षा की भावना जनमानस में लाये जाने हेतु जनपद के महिला पुलिस कर्मियों द्वारा अपने निर्धारित गणवेश में उपस्थित होकर उक्त रैली में सभी दुपहिया वाहन चालको को सड़क सुरक्षा के नियमों एवं दुपहिया वाहन चालको को वाहन चलाते समय सदैव हेल्मेट का प्रयोग करना चाहिए। इसी संदेश के साथ हेल्मेट लगाकर वाहन का संचालन करते हुये प्रतिभाग किया गया। साथ ही शिक्षा विभाग की महिला कर्मी भी आमजन मानस में सड़क सुरक्षा की अलख जगाने हेतु उपस्थित रही। यातायात विभाग के यातायात निरीक्षक द्वारा रैली का मार्ग दर्शन करते हुए सड़क सुरक्षा के प्रति संदेश दिया गया। स्वास्थ विभाग, परिवहन विभाग के कर्मचारीगणों द्वारा रैली में प्रतिभाग किया गया। रैली कलेक्ट्रेट प्रागण से प्रारम्भ होकर नगर में भ्रमण करते हुये पुलिस लाइन परिसर में समाप्त हुयी रैली के पश्चात सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा सभी प्रतिभागियों एवं उपस्थित सदस्यों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाते हुये सभी का आभार व्यक्त किया गया।      

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'