देश

national

कानपुर-उन्नाव खंड शिक्षक और स्नातक सीट पर चुनाव में शांतिपूर्वक हुआ मतदान

Monday, January 30, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। कानपुर-उन्नाव खंड शिक्षक और स्नातक सीट पर सुबह 8 बजे से मतदान जारी है। 9 बजे तक मतदान काफी धीमा रहा। धूप निकलने के साथ ही मतदाता भी घरों निकले और मतदान केंद्रों में भीड़ जुटी। तीनों जिलों में दोपहर 2 बजे तक स्नातक सीट पर 25.68 और शिक्षक सीट पर 48.88% मतदान हुआ। शांतिपूर्वक मतदान जारी है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, स्नातक निर्वाचन के उम्मीदवार अरुण पाठक समेत अन्य दावेदारों ने भी अपने अपने मतों का प्रयोग किया। स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के लिए सोमवार की सुबह आठ बजे से मतदान शुरू हो गया था। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदाताओं ने अपने अपने मतों क प्रयोग किया। पहले दो घंटे में शिक्षक मतदाताओं का मतदान का प्रतिशत अधिक रहा। इक्का दुक्का मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लाइन भी दिखाई दी।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'