देश

national

प्रयागराज में आईजी रहे केपी सिंह बने विहिप काशी प्रांत के अध्यक्ष

Monday, January 2, 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज: प्रयागराज  आईजी रहे कविंद्र प्रताप सिंह को विश्व हिंदू परिषद ने काशी प्रांत का अध्यक्ष बनाया है। विहिप की केंद्रीय प्रबंध समिति की इंदौर में हुई दो दिवसीय बैठक में यह निर्णय लिया गया।  पूर्व आईजी केपी सिंह की प्रयागराज कर्मभूमि भी रही है। यहां एसपी रेलवे, एसपी ट्रैफिक कुंभ मेला 2013, डीआईजी कुंभ मेला 2019, आईजी प्रयागराज आदि पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से ही उन्होंने बीएससी, एमएससी, एलएलबी एवं एलएलएम किया। पिछले वर्ष ही 35 वर्ष की पुलिस सेवा करने के बाद वह आईजी के पद से रिटायर हुए। उसके बाद वह विहिप में जुड़ गए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'