प्रयागराज। प्रेम प्रसंग से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर दे दी। इस घटना से उसके परिवार में कोहराम मचा रहा। सोमवार को करेली पुलिस ने जांच की लेकिन कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि करेली निवासी अजय सिंह की लकड़ी की दुकान है। उनका 19 वर्षीय बेटा निखिल उसी दुकान पर बैठता था। इसी साल उसने इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। रोज की तरह रविवार को रात आठ बजे परिवार के साथ खाना खाया और कमरे में सोने चला गया। करीब साढ़े आठ बजे दरवाजा बंद करके मोबाइल चला रहा था। इसके बाद परिजन भी सोने चले गए। रात 11 बजे निखिल की मां जगी। उसके दरवाजे को खटखटाया लेकिन वह नहीं खुला। हल्ला मचा तो किसी ने बारजे से देखा। कमरे के अंदर निखिल फांसी के फंदे पर लटका मिला।

Today Warta