देश

national

गरीब-असहायों को जिलाधिकारी ने बांटे कम्बल

Tuesday, January 3, 2023

/ by Today Warta



127 चिन्हित स्थलों पर प्रतिदिन अलाव जलाने की व्यवस्था

सभी तहसीलों में अब तक 5000 व्यक्तियों को कम्बलों का वितरण

जनपद में संचालित 14 रैनबसेरों में 600 यात्रियों के रुकने की व्यवस्था

ललितपुर। जिलाधिकारी आलोक सिंह ने कलैक्ट्रेट परिसर में गरीब व असहाय लोगों को कम्बल वितरित किये। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में गरीब, असहाय व्यक्तियों को ठण्ड से बचाव हेतु जिला प्रशासन द्वारा समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं। सभी तहसीलों में 14 रैनबसेरे संचालित हैं, जिनमें यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है, साथ ही 127 स्थल चिन्हित कर प्रतिदिन अलाव जलाने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि गरीब एवं असहाय लोगों को चिन्हित कर उन्हें कम्बलों का भी वितरण भी किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने बताया कि जनपद की सभी तहसीलों में अब तक लगभग 5000 व्यक्तियों को कम्बलों का वितरण किया जा चुका है, साथ ही वर्तमान में भी कम्बल वितरित किये जा रहे हैं। जनपद में 14 सेल्टर होम संचालित हैं, जिनमें वर्तमान में 600 यात्री ठहरे हैं। साथ ही प्रतिदिन रैनबसेरों में यात्रियों का आवागमन होता रहता है। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, आपदा विशेषज्ञ आरती सिंह सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'