देश

national

रालोद ने किसानों की समस्याओं के समाधान हेतु मांग पत्र मुख्यमंत्री को भेजा

Saturday, January 21, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

प्रदेश सरकार किसानों के लिए ठोस कदम उठाए-इमरान रिजवी

कौशाम्बी। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद जयंत चैधरी के निर्देश व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह के निर्देशन में प्रदेश के किसानों ने शनिवार को दो मांग पत्र मुख्यमंत्री को समस्या को लेकर डाकघर से चिट्ठी भेजकर समस्या के निवारण करने की मांग की गई। इसी क्रम में अभियान के माध्यम से करारी कस्बे में किसान संदेश अभियान के प्रभारी व पूर्व जिला अध्यक्ष इमरान हैदर रिजवी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने किसानों के गन्ना के वाजिब मूल्य घोषित करने एवं गांव गांव में घूम रहे आवारा पशुओं को रोकने व किसानों की बोई हुई फसल को नष्ट कर रहे एंव सड़कों पर आवारा पशुओं के घूमने से आम नागरिकों की सड़कों पर दुर्घटनाएं हो रही है। जिससे किसान मजदूर एवं आम नागरिक पूरी तरह से परेशान है। उक्त समस्याओं को शीघ्र समाधान किए जाने की मांग की गई। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ नेता नजमुल हसन रिजवी, अशरफ हुसैन क्रांतिकारी, बासुदेव यादव, इंदल प्रसाद मौर्य, रामप्रकाश गौतम, राजेश सिंह पटेल, शेख अब्दुल कवी, मोहम्मद चमन शेख, मोहम्मद शमीम खान, जगन्नाथ पासवान, शेख अब्दुल अली, फहीम खान, जग लाल कोरी, भीम सरोज, आदि दर्जनों कार्यकर्ता एवं किसान मौजूद रहे।


Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'