देश

national

प्रस्तावित सिंघिया चौकी को कब मिलेगी एक अदत छत

Saturday, January 28, 2023

/ by Today Warta



राकेश केशरी

कौशाम्बी। कोखराज थाना क्षेत्र में चैकी सिंघिया को ग्राम पंचायत सिंघिया से हटाकर बिसारा तिराहे के पास बनवाने की पहल तत्कालीन एसपी प्रदीप कुमार गुप्ता ने किया, प्रस्तावित सिंघिया चैकी को राजस्व विभाग ने भूमि भी अवांटित कर दिया जो की मूरतगंज महेवा मार्ग में रोड किनारे बिसारा तिराहे के पास है,लेकिन भूमि अवंटन के बाद भी अभी तक निर्माण कार्य शुरू नही हो सका। स्थानीय लोगों के अनुसार ग्राम पंचायत भवन सिंघिया में ही पुलिस चैकी सिंघिया चल रही हैं, पुलिस चैकी सिंघिया का उदघाटन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विभूति नारायन राय  जिला इलाहाबाद ने 17 फरवरी 1990 को किया था। उस समय थानाध्यक्ष कोखराज गंगा सिंह तोमर, क्षेत्राधिकारी सिराथू राजेंद्र नाथ चतुवेर्दी,सुखदेव सिंह सिद्धु पुलिस अधीक्षक ग्रामीण क्षेत्र इलाहाबाद ने किया। अब क्षेत्र बड़ा होने के कारण चैकी को कार्य क्षेत्र के मध्य स्थापित करने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार गुप्ता ने चैकी सिंघिया को बिसारा तिराहे के पास निर्माण हेतु आदेश दिया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी चैकी का निर्माण कार्य शुरू नही किया जा सका।



Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'