देश

national

चकबंदी लेखपाल की मौंत पर,साथियो ने दो मिनट का मौन रख दी श्रंद्वाजंली

Monday, January 9, 2023

/ by Today Warta

 


धनजंय सिंह

चायल,कौशाम्बी। चायल तहसील में तैनात चकबंदी लेखपाल किरण रूपौलिया अपने मृतक पति कृष्ण कुमार रूपौलिया के स्थान पर चकबंदी लेखपाल के पद पर तैनात थी और चायल तहसील में कार्यरत थी। वह अपने परिवार एक बेटी व एक बेटा के साथ अपने आवास जो की कलिंदीपुर राजरूपपुर प्रयागराज में रहती थी, जहां से तहसील आया-जाया करती थी। बीते शनिवार को वह जब आफिस से घर नही पहुची तो,घर वालो ने खोजना शुरू कर दिया,तो दूसरे दिन रविवार को किरण की लाश उनके पैतृक गाँव कटरा रुपौलिया राजापुर चित्रकूट में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतका की बेटी को जब इसकी जनकारी डायल ११२ पुलिस से हुई तो मौके पर पहुचकर लाश की शिनाख्त की। यह सूचना सोमवार को चायल तहसील में साथियो को पता चली तो पूरा आफिस शोक में डूब गया और दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया। इस मौके पर चायल चकबंदी सीओ मिथलेश कुमार मिश्र,एसीओ मनीष कुमार दुबे,अफजाल अहमद व समस्त लेखपाल व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'