देश

national

फाटक व दो एग्जास्ट फैन ले गए चोर, जांच-पड़ताल में जुटी खड्डा पुलिस

Sunday, January 29, 2023

/ by Today Warta




सुदामा सिंह पटेल

खड्डा/कुशीनगर-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुरकहां में नव-निर्मित शौचालय में लगे एल्युमीनियम के 10 फाटक, दो एग्जास्ट फैन के चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है। शौचालय का निर्माण करवा रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने इस खड्डा पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। बताते चलें कि 2020-21 के अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां में जिला पंचायत द्वारा शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। अभी निर्माण कार्य चल ही रहा है कि चोर फाटक और एग्जास्ट फैन चोरी कर ले गए।पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि 5 दिन पूर्व जब मैं आया था तो फाटक लगा था, लेकिन इतनी भीड़ भाड़ वाली जगह से फाटक और एग्जास्ट फैन कैसे चोरी हो गई यह बात समझ में नहीं आ रही है। वहीं प्रभारी चिकित्सक पी०एन० गुप्ता का कहना है कि वह शौचालय की बिल्डिंग स्वास्थ्य विभाग को हैण्ड ओवर नहीं है। मरीजों के भीड़भाड़ के चलते हम उधर ध्यान नहीं दे पाए।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'