देश

national

कर-करेत्तर एवं राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक 9 को

Wednesday, January 4, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 9 जनवरी 2023 को कर-करेत्तर एवं राजस्व विभाग के विभिन्न कार्यों की माह दिसम्बर 2022 तक की प्रगति समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। नौ जनवरी को शाम 4 बजे आयोजित होने वाली बैठक में कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा की जायेगी, जिसमें अपर जिलाधिकारी वि./रा., विद्युत विभाग, ए.आई.जी. स्टाम्प, उपायुक्त व्यापार कर, ए.आर.टी.ओ. प्रशासन/प्रवर्तन, पी.डब्ल्यू.डी., सिंचाई खण्ड, सीएमओ, डीएफओ, आबकारी अधिकारी, खान अधिकारी, उप निबंधक, सचिव मण्डी समिति ललितपुर-महरौनी-तालबेहट, ईओ नगर पालिका, जल संस्थान व एल.डी.एम. के अलावा शाम 4.30 बजे आयोजित होने वाली समस्त प्रकार के राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक में अपर जिलाधिकारी वि./रा. व न्यायिक, समस्त उप जिलाधिकारी, अपर उप जिलाधिकारी, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी, सभी प्रभारी अधिकारी कलेक्ट्रेट, डीएसओ, डीआईओ, समस्त तहसीलदार, प्रशासनिक अधिकारी, सभी कलेक्ट्रेट अनुभागीय प्रधान, सहायक, जेई, नियत प्राधिकारी, विनियमित क्षेत्र, बन्दोबस्त अधिकारी चकबंदी, अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, डी.जी.सी. राजस्व शामिल होंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'