राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु जिला जज चन्द्रोदय कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मेें अपर जिला जज/नोडल अधिकारी गुलाब सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेराज अहमद, प्रभारी सचिव हरीश कुमार, पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी, अपर जिलाधिकारी गुलशन कुमार, एलडीएम कुमार गौरव, एआरटीओ एस.एल.गौड, उप प्रभागीय वनाधिकारी डा.शिरीन, ईओ नगर पालिका, श्रम प्रवर्तन अधिकारी डी.पी. अग्रहरि, उप मण्डल अभियन्ता रमेश सिंह, सीओ चकबंदी रमजान बक्श, मण्डल अभियन्ता अखिलेश कुमार गौतम, अधिशासी अभियन्ता विद्युत विमल कुमार, राजेन्द्र प्रसाद एवं राहुल सिंह अधिशासी अभियन्ता विद्युत-2 उपस्थित रहे। बैठक में विगत राष्ट्रीय लोक अदालत में निर्णीत वादो पर चर्चा की गयी एवं 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादो के निस्तारण के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक विचार विमर्श किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी से अपेक्षा की गयी कि वह गत राष्ट्रीय लोक अदालत से अधिक वादो के निस्तारण का प्रयास करें। पुलिस अधीक्षक से अपेक्षा की गयी कि जारी नोटिस / सम्मनो की शत प्रतिशत तामीला कराने का प्रयास करें, जिससे अधिक से अधिक वादकारी लाभान्वित हो सके। उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की गयी कि वह अपने-अपने स्तर से अधिक से अधिक वादो के निस्तारण हेतु प्रयास करे, जिससे राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाया जा सके।

Today Warta