देश

national

आज होगा नवलसा गौड़ बाबा मेला महोत्सव का शुभारंभ

Monday, January 2, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह प्रिइन्द्र

ललितपुर। कस्बा के श्रीहनुमानजी टौरिया मंदिर के मेला मैदान में मंकर संक्रांति पर 1 से 14  जनवरी तक लगने वाले श्रीनवलसा गौड़ बाबा मेला महोत्सव बांसी में रविवार को अनेक दुकानें, झूला और जम्पिंग लगने से मेला सज गया है। मेला आयोजन करने वाली पंजीकृत संस्था श्रीसंकट मोचन महाराज मंदिर समिति के प्रबंधक सुदामा प्रसाद दुबे ने बताया कि मेला का उदघाटन 03 जनवरी को होगा, आयोजन की तैयारियां पूरी कर ली गयी है। उन्होंने सभी मेला दुकानदारों से अपील की है कि वह अपनी-अपनी दुकान 02 जनवरी तक अवश्य लगा लें, अन्यथा जगह खाली रहने पर वह स्थान दूसरे दुकानदार को दिया जाएगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'