देश

national

वृहद रोजगार मेले का आयोजन लखनऊ में

Friday, January 13, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र'

ललितपुर। जिला रोजगार सहायता अधिकारी ने अवगत कराया है कि क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ, कौशल विकास मिशन लखनऊ एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अलीगंज लखनऊ के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेला का आयोजन 16 जनवरी 2023 को आईटीआई अलीगंज लखनऊ में सुबह 9.30 से किया जा रहा हैं। इस वृहद रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की लगभग 100 कम्पनियों के प्रतिभाग कर रिक्त पदो के सापेक्ष चयन करने हेतु प्रतिभाग कर रही हैं। वृहद रोजगार मेले में आईटीआई, डिप्लोमा एवं हाईस्कूल से स्नातकोत्तर पास इच्छुक जनपद ललितपुर के अभ्यर्थी प्रतिभाग कर सकते हैं। मेले की सेवायोजन पोर्टल पर रोजगार मेला आई.डी. 6977 हेतु विस्तृत जानकारी उपलब्ध हैं। सभी नियोजको से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में पोर्टल पर अपनी रिक्तियों का अधिसूचन कर चयन साक्षात्कार मे भाग लें। पोर्टल पर पंजीकृत सभी बेरोजगार अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार रिक्तियों के सापेक्ष आवेदन कर वृहद रोजगार मेले में अपनी प्रतिभागिता सुनिश्चित करें।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'