राजीव कुमार जैन रानू
ललितपुर। आखिल भारतीय सफाई कर्मचारी कल्याण संघ (ट्रेड यूनियन) के पदाधिकारियों द्वारा नव वर्ष पर नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही दो सूत्रीय मांग का एक ज्ञापन सौंपा जिसमें आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की माह अक्टूबर, नवम्बर, दिसम्बर 2022 की वेतन का भुगतान कराएं जानें व संविदा सफाई कर्मचारियों के एरियल का भुगतान कराएं जानें की मांग की गई है। मांगों को लेकर ईओ द्वारा कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि दो-तीन दिन में आउटसोर्सिंग सफाई कर्मचारियों की वेतन का भुगतान करा दिया जाएगा। संविदा कर्मचारियों के एरियल के भुगतान के लिए स्वास्थ अधिष्ठान लिपिक चंद्रविनोद मिश्रा को नियुक्ति पत्रावली क्रमानुसार एरियल के भुगतान की प्रक्रिया शुरू कराई जाए। इस मौके पर ट्रेड यूनियन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनीत बाबा बाल्मीकि, मण्डल अध्यक्ष अमित करौसिया, अमित, चंद्रविनोद मिश्रा, कपिल घावरी, ओमप्रकाश अहिरवार, अभिषेक करौसिया, अरविन्द राजा, दशरथ कुशवाहा, विशाल विश्वकर्मा, राजीव, राजुल मैहरोलिया, निखिल, मुकेश, कल्लन सहित अन्य मौजूद रहे।

Today Warta