देश

national

अचानक लुढ़का पारा, कोहरे की चादर फैली

Sunday, January 1, 2023

/ by Today Warta



राजीव कुमार जैन रानू

ललितपुर। पहली तारीख की सुबह का आगाज कोहरे की चादर के साथ हुआ। नये साल का आगाज कड़ाके की ठण्ड के बीच हुआ। नूतन वर्ष को लेकर जहां एक ओर लोगों ने सुबह से ही मंदिरों में जाकर भगवान का विशेष पूजन-अर्चन किया तो वहीं आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठाते हुये लोगों ने एक-दूसरे को बधाईयाँ भी दीं। ठण्डी हवा के बीच कोहरे की घनी चादर के बीच नूतन वर्ष 2023 का भव्यता से आगाज हुआ। सुबह से जहां लोग कड़ाके की सर्दी में मंदिर भगवान के दर्शनार्थ पहँुचे तो वहीं ईमेल, व्हाटसएप, टेलीग्राम, एसएमएस, एमएमएस इत्यादि के जरिए लोगों तक न्यू ईयर के पैगाम पहँुचाये। लोगों ने नये वर्ष का स्वागत करते हुये आज के दिवस में भगवान से मनौतियाँ माँगी तो वहीं अपने ईष्ट मित्रों, शुभचिन्तकों के लिए स्वास्थ्य, खुशहाली की कामनायें भी की।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'