देश

national

कलेक्टर अवि प्रसाद के प्रस्ताव पर शासन ने दी स्वीकृति गायत्री नगर स्थित उर्जा विभाग की भूमि के ग्रीन बेल्ट भूमि पर 36 लाख की लागत से विकसित होगा पार्क

Wednesday, January 4, 2023

/ by Today Warta



कटनी।कलेक्टर अवि प्रसाद के प्रस्ताव पर राज्य शासन के लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग द्वारा गायत्री नगर कटनी स्थित उर्जा विभाग की भूमि के पार्सल नंबर तीन में उपलब्ध ग्रीन बेल्ट एरिया में पार्क विकसित करने हेतु 36.00 लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।  विदित हो कि कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा 28 नवंबर 2022 को प्रमुख सचिव मध्य प्रदेश शासन लोक परिसम्पत्ति प्रबंधन विभाग भोपाल को पत्र भेजकर गायत्री नगर कटनी स्थित उर्जा विभाग की भूमि के पार्सल नंबर तीन की नीलामी की कार्यवाही के दौरान ग्रीन बेल्ट हेतु 0.680 हेक्टेयर उपलब्ध रकवा में ग्रीन बेल्ट के आरक्षित क्षेत्र मे नगर निगम के माध्यम से पार्क विकसित करने हेतु कार्ययोजना प्रस्तावित की गई थी। ग्रीन बेल्ट भूमि क्षेत्र 0.680 हे0 में नगर पालिक निगम कटनी द्वारा पार्क विकसित करने हेतु प्राक्कलन प्रस्ताव राशि 36.00 लाख रूपये की राशि की मांग की गई थी। जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद ने शासन को स्वीकृति प्रदान करने पत्र प्रेषित किया था और अब राज्य शासन ने इसकी मंजूरी भी प्रदान कर दी है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर श्री प्रसाद ने गायत्री नगर पहुंचकर 23 नवंबर को उर्जा विभाग, राजस्व विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया था। पार्क की सुविधा मिलने से नगरवसियों को पर्यावरण एवं मनोरंजन हेतु विकसित स्वरूप मे एक उचित स्थल मिल सकेगा।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'