देश

national

पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष के खिलाफ फैलाई जा रही झूठी सूचनाएं

Friday, January 13, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल

उन्नाव। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने सोशल मीडिया पर अपने खिलाफ फैलाई जा रही झूठी सूचनाओं पर आमरण अनशन करने की बात कही है उन्होंने कहा कि उनकी व उनके परिवार की छवि को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उनके खिलाफ गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए उन्होंने कहा कि सत्ताधारी नेताओं के कुछ हिस्ट्रीशीटर बदमाशों द्वारा उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र अवस्थी ने एक प्रेस प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आमरण अनशन करने की बात कही है उन्होंने कहा कि कुछ हिस्ट्रीशीटर भूमाफिया उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डाल रहे हैं इसको लेकर उन्होंने आईटी एक्ट में मुकदमा भी दर्ज कराया लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों की आईडी फर्जी निकली उसके बावजूद लगातार उनको और उनके परिवार को मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पड़ रहा है। एडवोकेट नरेंद्र बस्ती ने उच्च अधिकारियों से मिलकर उनकी व उनके परिवार की छवि धूमिल करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की अपील की है।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'