देश

national

दो दिवसीय दौरे पर शहर आ रहे हैं शिवपाल

Thursday, February 9, 2023

/ by Today Warta



प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव आज गुरुवार को  दिवसीयदौरे पर संगमनगरी प्रयागराज आ रहे हैं। वह महासचिव बनाए जाने के बाद पहली बार प्रयागराज आ रहे हैं। उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से उनकाजगह-जगह स्वागत भी किया जाएगा।शिवपाल के करीबी व पूर्व राज्यमंत्री लल्लन राय ने बताया कि शाम 2:30 बजे शिवपाल सिंह यादव अल्लापुर में स्व. श्याम बिहारी यादव के आवास परपहुंचकर वैवाहिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। करीब आधे घंटे यहां रहने के बाद वह सर्किट हाउस पहुंचेंगे। रात 08 बजे फूलपुर के बीरकाजी गांव के लिए रवाना होंगे।यहां पूर्व जिलाध्यक्ष व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य दीनानाथ यादव के घर वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।रात्रि विश्राम सर्किट हाउस में ही करेंगे। सर्किट हाउस में ही पार्टी पदाधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। दूसरे दिन10 फरवरी को सुबह 09 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'