देश

national

स्टाफ की कमी से जूझ रहा है प्राथमिक नवीन स्वास्थ्य केन्द्र लीलापुर

Thursday, February 23, 2023

/ by Today Warta



संजय धर 

डाक्टर का हुआ तबादला फार्मासिस्ट वार्डवाय के सहारे चलता है प्राथमिक  नवीन स्वास्थ्य केंद्र लालापुर 

लालापुर - प्रयागराज : सूबे सरकार की मंशा पर पानी फिरता दिख रहा है जिसका जीता जगता उदहारण विकास खण्ड शंकरगढ़ अन्तर्गत लालापुर में  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लगातार स्टाफ की कमी से जूझ रहा है बड़ी मुश्किल से बहुत दिनों के बाद एक डाक्टर की नियुक्ति तो हुई लोगों को कुछ स्वास्थ्य लाभ मिलने लगा था। लोगों को बड़ी सहूलियत मिलने लगी थी पर लगता है डॉक्टर साहब को यह अस्पताल पसंद नहीं आया और फिर उन्होंने अपना ट्रांसफर शंकरगढ़ सीएचसी में करवा लिया लालापुर पीएचसी अस्पताल में डॉक्टर के दो पद हैं जिसमें एक पद पर डाक्टर की तैनाती थी जो इन दिनों ट्रान्सफर हो जाने के कारण कोई भी डाक्टर नहीं है। क्षेत्रीय लोगों में यह चर्चा का विषय है कि लालापुर तरहार क्षेत्र में एक पीएचसी अमिलिया में एक महिला अस्पताल पर केवल देखने के लिए ये अस्पताल हैं लाखों की बनी ये अस्पताल दिनों दिन खंडहर में तब्दील होती दिख रही हैं क्षेत्र वासियों ने मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज से शीघ्र इन अस्पतालों के लिए एमबीबीएस डॉक्टर की नियुक्तिकिए जाने हेतु गुहार लगाई गई है। जिससे कि लोगों का नजदीक में उपचार हो सके।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'