देश

national

श्री 1008 राजराजेश्वर महेश्वर सरकार की बनी रहे आप पर छाया

Sunday, February 19, 2023

/ by Today Warta



इन्द्रपाल सिंह'प्रिइन्द्र

राजराजेश्वर महेश्वर मंदिर में नाग नागिन के हुये दर्शन

ललितपुर। शहर के मोहल्ला चौबयाना स्थित राजराजेश्वर महेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व पर 45 मिनट तक महेश्वर शिवलिंग से लिपटे रहे नाग नागिन सहित काले सर्प। चोबयाना स्थित श्री राजराजेश्वर महेश्वर अदभुत शिवलिंग पूरे शहर में चर्चा का विषय है। श्रद्धालुओं ने शिवलिंग से लिपटे नाग=नागिन  सर्प  के दर्शन किए और कथावाचक पं, सुशील मालवीय द्वारा विधिवत महेश्वर सरकार का अभिषेक किया गया। अभिषेक में अनूप ताम्रकार,सुनील ताम्रकार, नरेंद ताम्रकार, संजय ताम्रकार, दिव्यांश ताम्रकार ,लखन सोनी दादा, रामदास नरवरिया ठेकेदार आदि ने धर्मलाभ अर्जित किया। इस दौरान मंदिर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। लगभग आधे दर्जन सर्प महेश्वर जी की शिवलिंग पर नृत्य करते रहे। श्रद्धालुओं ने भी नाग देवता का आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भगवान शंकर के भजन और आरती से पूरा वातावरण गूंज उठा। देश के कोने-कोने में यह त्योहार धूम धाम से मनाया जा रहा है। महेश्वर सरकार विधिवत पूजा की गई। इस मौके पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी। शनि की युति का निर्माण हुआ। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक, शनि और सूर्य दोनों दुश्मन ग्रह हैं। साथ ही इस बार 15 फरवरी को शुक्र भी मीन राशि में प्रवेश करेंगे. यानी कि महाशिवरात्रि पर शुक्र मीन राशि में होंगे। शुक्र मीन राशि में 12 मार्च तक होंगे। शुक्र का बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि महाशिवरात्रि पर शुक्र का ये गोचर सभी राशियों के लिए अच्छा साबित होगा। यह बात पं.सुशील मालवीय ने कही।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'