देश

national

स्कूली बच्चों को पालिका ने जागरूक कर 'कबाड़ से जुगाड़' का सिखाया तरीका

Friday, February 10, 2023

/ by Today Warta



मोहम्मद जमाल 

उन्नाव। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 10 तक के तहत नगर पालिका गंगाघाट दस्तक अभियान चला रही है। उसी के तहत शुक्रवार को नगर के एक स्कूल में बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिये कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां बच्चों को साफ-सफाई को लेकर पालिका कर्मियों ने टिप्स दिए। राजधानी मार्ग स्थित एसपीजेडी स्कूल में पालिका के अधिशाषी अधिकारी मुकेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में एसवीएम प्रभारी अनूप शुक्ला, प्रवीण दुबे समेत अन्य पालिका कर्मी पहुंचे। जहां पालिका कर्मियों ने स्कूली बच्चों को स्वच्छता को लेकर जागरूक किया। इस दौरान एसवीएम प्रभारी ने कहा कि अपने आस पास साफ-सफाई रखें, जिससे संक्रामक बीमारियां न पनप सकें।अपने अभिभावक, आस-पड़ोस में रहने वाले लोगों से अपील करें कि घरों से निकलने वाले कूड़े को डस्टबिन में रखे और पालिका की कूड़ा गाड़ी में डालें। इस दौरान प्रबंधक, प्रधानाचार्या स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं। बच्चों के मन से विज्ञान विषय का डर भगाने के लिए “कबाड़ से जुगाड़’ के तहत अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को घरेलू सामान के कबाड़ से विज्ञान से संबंधित चीजें बनाना सिखाएंगे।

Don't Miss
© all rights reserved
Managed by 'Todat Warta'